पंजाब: 'हिम्मत है तो आलाकमान से बात करो', CM भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा को दी चुनौती
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर मंगलवार को तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा जनता की चुनी हुई पंजाब की सरकार को तोड़ने की बात कर रहे हैं।
सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनने की आपकी इच्छा पर पानी फेर दिया था। मैं पंजाब के 3 करोड़ लोगों का प्रतिनिधि हूं। आपके जैसे कुर्सी का तिकड़मबाज नहीं। हिम्मत है तो आलाकमान से बात करें।

वहीं, प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक हमारे संपर्क में हैं। आगे उन्होंने कहा कि 18 विधायक हमारे पास पहले से मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम लोकसभा की सभी सीटें जीतते हैं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बिखर जाएगी। प्रताप सिंह बाजवा के इसी बयान पर सीएम मान ने तीखा पलटवार किया है।
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के A32 विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस तरह से हम बहुत करीब पहुंच चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करती है तो आम आदमी पार्टी की सरकार बिखर जाएगी। क्योंकि, आम आदमी पार्टी के 32 विधायक हमारे संपर्क में हैं। बाजवा ने दावा किया था कि कांग्रेस की बी टीम आम आदमी पार्टी में बैठी है।
अमृतसर पहुंचे सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री अमृतसर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'किसी भी समय हो सकता है नगर निगम चुनाव, मान सरकार ने आयोग को भेज दी रिपोर्ट', बोले मंत्री बलकार सिंह












Click it and Unblock the Notifications