पंजाब: नगर निगम चुनाव को लेकर अहम खबर, 30 नवंबर से पहले इलेक्शन कराने की तैयारी में मान सरकार
पंजाब में होने वाले नगर निगमों के चुनाव को लेकर जरुरी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि सरकार 30 नवंबर से पहले नगर निगमों के चुनाव करवाने की तैयारी में है।
इसे लेकर सी.एम. भगवंत मान ने मंत्री बलकार सिंह सहित कई अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया है और कई शहरों में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट भी ली है।

इसे लेकर सी.एम. मान ने विकास विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा है ताकि जिन शहरों में निगम चुनाव होने हैं वहां 31 अक्टूबर से पहले सारे काम पूरे किए जाएं। सरकार द्वारा नवंबर महीने की शुरुआत में निगम चुनाव की घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications