पंजाब: भगवंत मान सरकार की सख्ती, ट्रक में छुपाकर नशीला पदार्थ लाने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने चूरा पोस्त सहित ट्रक सवार 2 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार इनके पास से 5 किलो चूरा-पोस्त, 3150 नकदी व 2 मोबाइल फोन बरामद हुए है।
आरोपियों की पहचान पूरन सिंह निवासी गांव हरदोवाल, गुरदासपुर व कुलजीत सिंह निवासी गांव गांप पंधेर कलां अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. ने बताया कि राजपुरा बेरियर पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिन्हें तुरन्त काबू कर लिया गया। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी कि वह नशीले पदार्थ कहां लाकर थे और कहां सप्लाई करते थे।












Click it and Unblock the Notifications