पंजाब: भगवंत मान सरकार की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन व अन्य सामान सहित तस्कर गिरफ्तार
पंजाब की भगवंत मान सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर तराजू, 2500 रुपये ड्रग मनी और दो मोबाइल सैट सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ गुरदासपुर से सबंधित एएसई हरजीत सिंह ने सहित पुलिस पार्टी नजदीक कलसी अस्पताल कलानौर रोड से अमन निवासी गुरदासपुर को शक के आधार पर मोटरसाइकिल नंबर पीबी06एबी. 2375 सहित काबू करके उक्त व्यक्ति के हाथ में पकड़े मोमी लिफाफे में नशीली वस्तु होने का शक होने पर थाना सिटी गुरदासपुर में सूचना दी।

तस्कर को गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला
इस के बाद तफतीसी अधिकारी एसआई सोम लाल ने सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच कर काबू किए व्यक्ति के हाथ में पकड़े मोमी लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन, एक कंप्यूटर तराजू, 2500 रुपये ड्रग मनी और दो मोबायल सैट बरामद हुए हैं। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है।
नशीले पदार्थ और ड्रोन बैटरी की बरामदगी
उधर, तरनतारन सीमा के पास बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ और ड्रोन बैटरी की बरामदगी हुई है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव मस्तगढ़, जिला तरनतारन के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
तस्करों के प्रयास को पंजाब पुलिस ने कर दिया विफल
इस तलाशी अभियान के दौरान, सुबह लगभग 9 बजे मस्तगढ़ गांव के पास एक धान के खेत से 3 पैकेट हेरोइन (कुल वजन - लगभग 2.916 किलोग्राम) और एक ड्रोन बैटरी (5935 एमएएच) बरामद की गई। नशीले पदार्थों की तस्करी के तस्करों के एक और प्रयास को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने विफल कर दिया।
यह भी पढ़ें- पंजाब: राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी भगवंत मान सरकार, जानें क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications