पंजाब: बलकार सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की प्रगति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और राज्यसभा मेंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सुल्तानपुर लोधी में स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को इन प्रोजेक्टों की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि इसे जल्दी पूर्ण किया जा सके।

सुल्तानपुर लोधी में सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि यह प्रोजेक्ट दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

बलकार सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही शहर में एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को गांव बाबा नानक प्रोजेक्ट की प्रक्रिया में तेजी लाने और ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाली सड़क को एक समान रूप देने के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर विचार करके आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और उसी के मद्देनजर लोकल बॉडीज मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को सुल्तानपुर लोधी की ओर जाने वाली सड़कों की स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक मुरम्मत आदि सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में बनने वाले सीवेज ट्रीटमैंट प्लांट, जल सप्लाई और सीवरेज सिस्टम सौर ऊर्जा के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना, किला सराय के रखरखाव, काली वेंई के किनारों को मजबूत करने, शहर में बनाए जाने वाले स्मार्ट पार्क, स्मार्ट स्कूलों का भी उल्लेख किया।

स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था, खेल स्टेडियम आदि प्रोजैक्टों के बारे में जानकारी ली

इसके अलावा कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड वाया फत्तूढिंगा फोरलेन, अग्नि शमन यंत्रों में आवश्यक वृद्धि, यातायात के साधनों को बढ़ाने और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था, खेल स्टेडियम आदि प्रोजैक्टों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार की पुलिस ने नशा तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, हेरोइन समेत नकदी बरामद, 2 गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+