पंजाब: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पास
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गया है।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही चली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान मानयोग स्पीकर के आगे एक प्रस्ताव पेश किया है जो आज सदन में सर्वसम्मति से पास हो गया है। बता दें कि सदन में मुख्यमंत्री मान ने प्रस्ताव के जरिए सदन इंडियन एयरफोर्स स्टेशन हलवारा जो जिला लुधियाना में बनाया जा रहा है उस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने के लिए शहरी विमानन मंत्रालय भारत सरकार को भेजने की पुरजोर सिफारिश की।
बता दें कि इस मुद्दे को लेकर सदन में बहस हुई और बाद में सर्वसम्मति के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जून के दूसरे सप्ताह तक उड़ाने शुरू करने का उद्देश्य रखा गया है।
मानयोग स्पीकर प्रस्ताव रखते हैं सदन इंडियन एयर फ्रोर्स स्टेशन हलवारा जिला जो लुधियाना में बनाए जा रहे अंतरारष्ट्रीय हवाई अड्डेका नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने के लिए शहरी हवाईबाजी मंत्रालय भारत सरकार को राज्य सरकार की सिफारिश करता हूं।
इसके बाद सदन में इस मुद्दे को लेकर बहस हुई और सर्वसम्मति से पास किया गया। बता दें कि शहीद करतार सिंह सराभा का जन्म जिला लुधियाना स्थित सराभा नगर में हुआ था। 16 नवंबर 1915 को लाहौर की केंद्रीय जेल में उन्हें फांसी दे दी गई थी। शहीद करतार सराभा कहते थे, अगर देश के लिए उन्हें हजारों जानें कुर्बान करनी पड़ी तो वह करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications