पंजाब: भाजपा के खिलाफ 'आप' ने किया प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे
इस दौरान पुलिस और आप वर्कर आपस में भिड़ गए हैं। हलका लाठीचार्ज भी किया गया है। प्रदर्शनाकिरयों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें भी की जा रही हैं। पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।

केंद्र सरकार और अडाणी मामले के खिलाफ माहौल काफी गरमा गया है। चंडीगढ़ के सैक्टर 37 में बीजेपी के दफ्तर के बाहर 'आप' ने हल्ला बोला है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और आप वर्करों की ओर से केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं। आप विधायक भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
इस दौरान पुलिस और आप वर्कर आपस में भिड़ गए हैं। हलका लाठीचार्ज भी किया गया है। प्रदर्शनाकिरयों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें भी की जा रही हैं। पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। उन्हें आगे जाने से रोकने के लिए भारी मात्रा में बैरीकेड्टस लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी आप वर्कर डटे हुए हैं। बता दें कि पॉलिसिज को लेकर विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार जो काम कर रही है वह गलत है जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में अब नई तकनीक से पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, मान सरकार के कदम से संवरेगा छात्रों का भविष्य












Click it and Unblock the Notifications