पंजाब: AAP सांसद सुशील रिंकू ने संसद भवन के बाहर किया प्रदर्शन, 'लोकतंत्र को आजाद करो' के लगाए नारे

आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू द्वारा संसद भवन के बाहर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सुशील रिंकू द्वारा अपने आपको लोह की जंजीरों से बांध कर 'लोकतंत्र को आजाद करो' के नारे लगाए गए।

सुशील रिंकू ने इस मौके पर सफेद कुर्ते पजामे के साथ पीले रंग की पगड़ी पहन सदन भवन का चक्कर लगाए। आपको बता दें सदन में दिल्ली सेवा बिल की कॉपियां फाड़ने के कारण उन्हें पूरे मानसून सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है।

AAP सांसद ने संसद के बाहर लोकतंत्र को आजाद करो के लगाए नारे

इस दौरान सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के संविधान कानून को गुलामी की जंजीरों में जकड़ रखा है। देश की सरकार संविधान को नहीं मानती है और सुप्रीम न्याय व्यवस्था में विश्वास भी नहीं रखती है। सरकार मनमर्जी से काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+