पंजाब: AAP विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा, लोगों से की ये अपील

विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के साथ विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त आते गांवों का दौरा किया। उन्होंने गत दिन बुधवार को उन गांवों का दौरा किया, जहां बरसातों के कारण काफी पानी आ गया है।

इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम ओजस्वी अलंकार भी मौजूद थे। विधायक ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में पानी आ गया।

पंजाब: AAP विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा

आज विधानसभा क्षेत्र के गांव पुल पुख्ता, फिरोज रैलियां, नत्थूपुर, तलवंडी ड्डडिया, पत्ती मीरापुर, बहादुरपुर का दौरा करने का उद्देश्य यही है कि गांवों की पंचायतों के साथ मिलकर खड़े पानी को निकासी के लिए योग्य प्रबंध किया जाए ताकि उस पानी को बेई में छोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित सभी गांवों का सर्वे करवाया गया है और पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर यकीन न करें और न ही घबराहट में आए बल्कि जरुरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रुमों पर संपर्क करें। विधायक जसबीर सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी आदेशों के मद्देनजर पंजाब सरकार लगातार निगरानी रख रही है और प्रशासन को लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने के लिए निरंतर कार्यशील रहने की हिदायत की गई है। उन्होंने कहा कि पैदा हुई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी हर तरह से प्रयत्नशील है। लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मुश्किल की घड़ी में पंजाब सरकार सी.एम. मान के नेतृत्व में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि टांडा के काफी गांव बेई के क्षेत्र में पढ़ते हैं जहां पर काफी पानी इकट्ठा हो गया है। खुशी की यह बात है कि पानी का स्तर काफी कम हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी के नेचुरल फ्लो को रिस्टोर करते हुए उसको आगे निकलने दिया जाए ताकि आने वाले दिनों में बारिश किसी के लिए मुसीबत न बने। कब्जों को हटाया जाए ताकि पानी के प्राकृतिक फ्लो में रुकावट न आए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+