पंजाब: VC मुद्दे पर राज्यपाल को AAP के प्रवक्ता कंग का जवाब, बोले- ऑफिस का मिसयूज न करें

चंडीगढ़। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति विवाद में गवर्नर के अटैक के बाद आप पार्टी सीएम भगवंत के बचाव में आ गई है। AAP के चीफ स्पोक्सपर्सन मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित PAU की अटॉनमी बरकरार रखें। भले ही पंजाब गवर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट के हवाले दिए हों, लेकिन PAU हरियाणा एवं पंजाब एग्रीकल्चर एक्ट-1979 के अनुसार चलती है।

Punjab: AAP Leader malvinder singh kang targets On governor punjab

मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि देश की संसद से पास इस एक्ट के आधार पर ही बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी VC की नियुक्ति बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट करता रहा है, लेकिन बोर्ड में सहमति न बनने पर ही चांसलर मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

ऑफिस का मिसयूज न करें
मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि गवर्नर PAU की अटॉनमी को बरकरार रखें और अपने ऑफिस का मिसयूज न करें। उन्होंने कहा कि पहले गवर्नर ने पंजाब सरकार द्वारा बुलाए सेशन को परमिशन दी, लेकिन फिर लीगल एडवाइज का हवाला देकर सेशन रद्द कर दिया।

मालविंदर सिंह ने कहा कि हमें समझ में नहीं आ रहा कि गवर्नर लीगल एडवाइज लेते हैं या पॉलिटिकल एडवाइज लेते हैं। PAU यूनिवर्सिटी पार्लियामेंट एक्ट के अनुसार VC के चयन के साथ बोर्ड को एम्पावर करती है। डॉ. सतबीर सिंह गोसल का चयन भी बोर्ड की सहमति से हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+