पंजाब: आम आदमी पार्टी ने अपने वालंटियर पर की कार्रवाई, पार्टी से निकाला बाहर
आम आदमी पार्टी ने वालंटियर पर कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर उसे पार्टी से बाहर कर दिया है।

हल्का केंद्रीय जिला अमृतसर में वालंटियर के तौर काम करने वाले सुभाष सहगल को लेकर खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुभाष सहगल को आम आदमी पार्टी के किसी पद पर काम नहीं करता था बल्कि वालंटियर के तौर पर काम कर रहा था, जिसके खिलाफ कई शिकायते मिल रही थी। इस पर तुरन्त एक्शन लेते हुए पार्टी ने सुभाष सहगल को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सुभाष सहगल हलका केंद्रीय एम.एल.ए. के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस के खिलाफ बोलने व गैंगस्टरों के साथ संबंध होने पर इसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी के खिलाफ जाने पर जिला प्रधान ने सुभाष को पार्टी बाहर निकाल दिया है।
बता दें सुभाष सहगल को गेट हकीमा की पुलिस ने गत दिनों गिरफ्तार किया था। सुभाष सहगल ने पुलिस पर टिप्पणिया की और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया से संबंध होने की बात कही थी। यह नहीं इस पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में आप का बढ़ा कुनवा, CM मान की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी AAP में शामिल












Click it and Unblock the Notifications