पंजाब में 50 साल से कांग्रेस-अकाली का शासन था, जनता ने दोनों दलों को उखाड़ फेंका, आपकी सरकार बनाई: चड्ढा
aam aadmi party news: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा ने चुनावी अभियान के दौरान विरोधी दलों पर करारा हमला बोला। राघव चड्ढा ने गुजरात में कहा कि, पंजाब में 50 साल से दो पार्टियों का ही शासन था, वो पार्टियां हैं- कांग्रेस और अकाली दल। पंजाब के लोगों ने इन दोनों पार्टियों को जड़ों से उखाड़ फेंका और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई।

चड्ढा ने आज कहा कि, गुजरात सबसे अलग राज्य बना, तब से वहां 35 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही और 27 साल तक भाजपा की सरकार रही। भाजपा-कांग्रेस के शासनों उनके नेताओं के बेटे-बेटी और उनके परिवार के लोग बड़े आदमी बन गए, बड़ी-बड़ी गाड़ियां और कोठियां बन गई और उनके बड़े बड़े बिजनेस बन गए, लेकिन आम लोगों को गरीब लोगों को और किसानों को इन सरकारों ने कुछ नहीं दिया। गुजरात की जनता ने कांग्रेस को 35 साल और भाजपा को 27 साल दिए हैं, तो मेरी एक गुजारिश है कि गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी को सिर्फ 5 साल के लिए एक मौका दे कर देखें।












Click it and Unblock the Notifications