फिर हुआ साबित, तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिकता है महिलाओं की शिक्षा
यूके की बांगोर यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रो. निकोला कैलो ने कहा कि वो स्पष्ट तौर पर तेलंगाना सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं।

तेलंगाना सरकार की प्राथमिक महिलाओं की शिक्षा है और ये एक बार फिर से साबित हो गया है। उच्च शिक्षा, खासकर महिलाओं के अनुपात में जो आंकड़ा सामने आया है, उसकी तारीफ ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी की है।
यूके की बांगोर यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रो. निकोला कैलो ने कहा कि वो स्पष्ट तौर पर तेलंगाना सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 27 की तुलना में राज्य में महिलाओं के बीच जीईआर 40.3 है। ये शानदार है। यह राज्य में प्रदान की जा रही उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है।
तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE), ब्रिटिश काउंसिल (साउथ इंडिया), बैंगोर यूनिवर्सिटी और ऐबरिस्टविथ यूनिवर्सिटी, यूके के सहयोग से राज्य में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव कर रहा है। साथ ही परिषद ने 'पाठ्यचर्या विकास परियोजना' पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है।












Click it and Unblock the Notifications