Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी की गिरफ्तारी का विरोध, AAP कार्यकर्ताओं ने फूके पुतले

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी का पंजाब में जमकर विरोध हो रहा है। 'आप' कार्यकर्ताओं ने इस हफ्ते गुरुवार को भाजपा की पंजाब इकाई के कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। विरोध के देखते हुए पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठी भी चार्ज की। वहीं शनिवार को एक बार फिर से राज्य भर में कई जगहों पर विरोध हुए। अपने नेता को रिहा करने की मांग के साथ गिरफ्तार के विरोध में पीएम मोदी के पुतले भी फूंके।

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। ऐसे में आप कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पंजाब में बरनाला समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। जिसमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों समेत पार्टी के राज्य व जिला स्तर के नेता भी शामिल हुए। आप नेताओं ने संजय सिंह पर कार्रवाई को मोदी सरकार की तानाशाही बताया और केंद्र पर आरोप लगाया कि अडानी मामले में सवाल उठाने के लिए उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है।

Protest against action over Sanjay Singh

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पठानकोट में जमकर विरोध हुआ। जिसमें कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित मंटू और आप नेता विभूति शर्मा शामिल हुए। वहीं अमृतसर में भी आप कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कुलदीप सिंह धालीवाल, पूर्व मंत्री और विधायक डॉ इंदरवीर सिंह निज्जर, विधायक जीवन ज्योत कौर और डॉ अजय गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मुनीश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट रूरल इंचार्ज कुलदीप सिंह मठरेवाल समेत बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

वहीं जालंधर भी विरोध हुए। जिसमें नकोदर में सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल, इंद्रजीत कौर मान, आप के प्रदेश सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा, लोकसभा प्रभारी अश्वनी अग्रवाल, जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह, देहात प्रधान स्टीफन कलेर समेत कई आप पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+