1 अक्टूबर से हरियाणा में होगी खरीफ फसलों की खरीद, सरकार ने किए 100 से अधिक मंडियों में खास इंतजाम

चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए फसल बेचने को आसान बनाते हुए खरीफ फसलों की ब्रिकी के लिए खास इंतजाम किए हैं। सरकार ने खरीफ फसलों को बेचने के लिए 1 अक्टूबर से शुरुआत करने के लिए मंडियों में खास व्यवस्था की है। हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की खरीद होगी। फसलों की खरीद के लिए प्रदेश में 100 से अधिक मंडियों की व्यवस्था की गई है।

 Procurement of crops in Haryana from October 1, arrangements made in more than 100 mandis

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि मंडियों में फसलों की समयबद्ध तरीके से खरीद, उसकी स्टोरेज तथा मंडियों में गनी बैग्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मूंग की खरीद एक अक्टूबर से 15 नवंबर, मूंगफली की खरीद एक नवंबर से 31 दिसंबर तथा अरहर, उड़द और तिल की खरीद एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगी।

हरियाणा राज्य भंडारण निगम और हैफेड के अलावा नैफेड द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीद की जाएगी। मूंग खरीद के लिए 16 जिलों में 38 मंडियां, अरहर के लिए 18 जिलों में 22 मंडियां, उड़द के लिए सात जिलों में 10 मंडियां, मूंगफली के लिए तीन जिलों में सात मंडियां तथा तिल की खरीद के लिए 21 जिलों में 27 मंडियां खोली गई हैं। इस वर्ष प्रदेश में मूंग का 41 हजार 850 टन, अरहर का 1044 टन, उड़द का 364 टन, तिल का 425 टन तथा मूंगफली का 10 हजार 11 टन उत्पादन होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+