हिमाचल में प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो और रैलियां, 31 अक्टूबर को कुल्लू से करेंगी शुरूआत

हिमाचल में प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो और रैलियां, 31 अक्टूबर को कुल्लू से करेंगी शुरूआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल में की गई ताबड़तोड़ रैलियों व जनसभाओं का जवाब अखिल भारतीय कांग्रेस (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी देंगी। हाईकमान ने प्रियंका के 8 बड़े रोड शो और जनसभाएं तय कर दी हैं। इसके अनुसार 31 अक्टूबर से 10 नवम्बर के बीच प्रियंका गांधी 8 जिलों को कवर करेंगी। वह 31 अक्टूबर की सुबह पहले कुल्लू में रोड शो करेंगी। इसी दिन मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी। यहां कांग्रेस मंडी जिला की सभी 10 सीटों के लोग जुटाने का प्रयास करेंगी।

Priyanka Gandhi will do road shows and rallies in Himachal

4 नवंबर को चंबा में रोड शो
प्रियंका गांधी 4 नवम्बर को सुबह के वक्त चंबा में रोड शो करेंगी। दोपहर के वक्त कांगड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। 7 नवम्बर को सुबह ऊना में रोड शो और दोपहर के समय हमीरपुर में जनसभा करेंगी।

10 अक्टूबर को शिमला में रोड शो
10 अक्टूबर को शाम 5 बजे हिमाचल में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी दिन सुबह के समय प्रियंका गांधी पहले शिमला में रोड शो और दोपहर बाद नाहन में जनसभा करेंगी।

4 दिन में 8 जिले कवर करेंगी प्रियंका
4 दिन में प्रियंका गांधी 8 जिलो को कवर करेंगी। इनमे 2 जनसभाएं और 4 ही रोड शो होंगे। इनके जरिए कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेगी।

परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में उमड़ी थी भीड़
सोलन के ठोडो ग्राउंड से प्रियंका गांधी 2 सप्ताह पहले "परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' करके चुनावी शंखनाद कर चुकी हैं। इसमें प्रियंका को सुनने के लिए काफी भीड़ उमड़ी थी।

प्रियंका से रैली करवाने की ज्यादा मांग
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में प्रियंका गांधी की रैली की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रियंका की रैली और रोड शो उन स्थानों पर प्लान की गई है, जहां पार्टी की अच्छी ताकत है और इनमें भीड़ आसानी से जुटाई जा सके।

मल्लिकार्जुन खड़गे भी आएंगे हिमाचल
प्रियंका गांधी के बाद जल्द दूसरे राष्ट्रीय नेताओं की रैली भी कांग्रेस द्वारा जल्द तय कर दी जाएंगी। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सोनिया गांधी, राहुल गांधी को भी हिमाचल के विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इन नेताओं के भी जल्द तय होंगे कार्यक्रम
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू इत्यादि नेताओं की रैली के कार्यक्रम जल्द तय होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+