प्रियंका गांधी ने मेरठ में कहा, 'बीजेपी की 'क्रोनोलॉजी' को समझ चुके किसान', लगाए यह आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जन सम्पर्क करेंगी प्रियंका गांधी, यमुना पूजन कर मांगेंगी मन्नत

मथुरा, 08 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मेरठ के हस्तिनापुर में डोर टू डोर जनंसपर्क अभियान किया। इसके बाद दोपहर को मथुरा में रोड शो करेंगी। इससे पूर्व यमुना पूजन भी करेंगी।

Recommended Video

    UP Election 2022: Yamuna River के Vishram Ghat पहुंचकर Priyanka Gandhi ने की पूजा | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi will do public relations for Congress candidate in Mathura

    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ में आज जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने हस्तिनापुर जम्बूद्वीप जैन मंदिर में आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपाइयों ने देश के किसानों को साल भर प्रताड़ित किया, 750 से ज्यादा किसानों की जान ले ली, खाद-बीज के लिए किसानों को जान गंवानी पड़ी। 'दोगुनी आय' की तरह भाजपाई फिर से झांसा दे रहे हैं। किसान जुमलेबाजी और क्रूरता की क्रोनोलॉजी समझ चुके हैं। दोबारा झांसे में नहीं आने वाले।

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपाई जनता को भूखों मारने का संकल्प ले रहे हैं। कह रहे हैं कि होली-दीवाली पर दो गैस सिलेंडर देंगे। क्या जनता सिर्फ त्यौहार-त्यौहार खाना खाएगी?

    मथुरा में करेंगी चुनाव प्रचार

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के लिए जनसंपर्क करेंगी। खैरागढ़ में ककरोल चौराहा से उदगर चौराहा तक डोर टू डोर अभियान चलाएंगी। इसके लिए कानून व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रियंका गांधी विश्राम घाट पर यमुना पूजन भी करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां करीब आधे घंटे पूजन करेंगी।

    बता दें कि कांग्रेस के नेता दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को मथुरा आए थे। कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस चारों राज्यों में सरकार बना रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में वह निर्णायक की भूमिका में होगी। उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण का मतदान होगा। यह मतदान प्रक्रिया दस फरवरी को होगी। ऐसे में इस चरण के लिए प्रचार अभियान आज शाम छह बजे से बंद हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+