प्रियंका गांधी करेंगी वर्चुअल संवाद: यू ट्यूब और फेसबुक पर रहेंगी ऑनलाइन, युवाओं से करेंगी बात
लखनऊ, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश में चुनाव की कमान संभाल रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वर्चुअल संवाद करेंगी। यू ट्यूब और फेसबुक के जरिए वह आज यानि शुक्रवार शाम को युवाओं से सीधे बात करेंगी।

पहले ही साफ कर दिया संदेश
प्रियंका गांधी का संदेश साफ है कि युवा शक्ति की ताकत से राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। चुनाव युवाओं के मुद्दों पर हो, और रोजगार के हक, नौकरियों, भर्ती प्रक्रिया पर बात हो, इसलिए युवाओं का जागरूक होकर आवाज उठाना जरूरी है। इन्हीं विषयों पर प्रियंका गांधी भर्ती विधान और नौकरियों की बात पर युवाओं से लाइव चर्चा करेंगी।
युवा घोषणा पत्र पर अपने सवाल पूछिए और 28 जनवरी शाम 4 बजे प्रियंका गांधी के साथ लाइव जुड़िए। इस लिंक से आप जुड़ सकते हैं।
https://www.facebook.com/events/3089880024633532/












Click it and Unblock the Notifications