प्रियंका गांधी 19 दिसंबर को रायबरेली में करेंगी शक्ति संवाद
रायबरेली, 17 दिसंबर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 19 दिसंबर को महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शक्ति संवाद के माध्यम से महिलाओं और छात्रों से रूबरू होंगी। उनके आगमन को लेकर कांग्रेसियों, बल्कि जिले के लोगों में जोश है।

शहर के रिफार्म क्लब में होने वाले शक्ति संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम की खास बात ये है कि प्रियंका गांधी से महिलाएं और छात्राएं सवाल करके सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगी। चुनाव से पहले चाहे महिलाओं के आरक्षण का मामला हो या छात्राओं को स्कूटी, टैबलेट देने का वायदा हो। उनकी यह घोषणाएं महिलाओं और छात्रों के बीच चर्चा में हैं।
प्रियंका गांधी 19 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे रिफार्म क्लब पहुंचेंगी। राष्ट्रीय महासचिव के आगमन को लेकर संगठन में सक्रियता बढ़ गई है। कोई उनकी अगवानी तो कोई उनसे सवाल जवाब पूछने को लेकर उत्सुक है।












Click it and Unblock the Notifications