नवरात्र से हिमाचल प्रदेश में Priyanka Gandhi शुरू करेंगी चुनाव प्रचार

नवरात्र से हिमाचल प्रदेश में Priyanka Gandhi शुरू करेंगी चुनाव प्रचार

नई दिल्ली, 07 सितंबर: नवरात्र से हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। जिला कांगड़ा में 26 सितंबर के बाद प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है। नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से इस बाबत चर्चा हुई है।

Priyanka Gandhi to start election campaign in Himachal from Navratri

प्रदेश के नेताओं ने रैली के लिए स्थान चुनने पर मंथन शुरू कर दिया है। कांगड़ा शहर, फतेहपुर में रैहन या पालमपुर से विधानसभा चुनाव का कांग्रेस शंखनाद करने की तैयारी में है। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

प्रत्याशी तय करने के लिए आवेदनों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद राज्य चुनाव कमेटी की बैठक कर ली है। प्रत्याशियों के चयन के दूसरे चरण के लिए स्क्रीनिंग कमेटी को प्रस्ताव भेज दिया है। इसी माह सितंबर अंत तक केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक संभावित है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने बड़े नेताओं की रैलियां करवाने के लिए रोड मैप बनाना भी शुरू कर दिया है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद प्रियंका गांधी की रैली से करने की योजना है। आगामी दिनों में हिमाचल में सियासत गरमाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+