जब राजीव गांधी को डांट दिया करते थे गांव वाले, बेटी प्रियंका ने बताया "कहते थे भैया काम न किया तो...''
गाजीपुर के जखनियां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला
गाजीपुर, 6 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। शनिवार को सभी नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। प्रियंका गांधी भी शनिवार को गाजीपुर में चुनाव प्रचार के लिए मौजूद थीं। गाजीपुर के जखनियां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव में और टीवी पर आते हैं।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के बीच बोले डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी जेट में चीन का झंडा लगाकर रूस पर बम बरसा दो, फिर कहेंगे....
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, "कभी-कभी लोग डांट देते थे कि अगर यह काम नहीं करोगे तो वोट मांगने मत आना, हम वोट नहीं देंगे तुम्हें। यह परंपरा थी आपके प्रदेश की, कि देश का प्रधानमंत्री आपके गांव-गांव घूमता था और आपकी समस्याओं को सुनता था और आप उसे डांट भी देते थे। आपके प्रदेश की ये परंपरा थी। आप समझिए कि इन्होंने लोकतंत्र को किस तरीके से पलट दिया।"
प्रियंका गांधी ने आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, "आज आपके प्रधानमंत्री सिर्फ मंच पर ही आते हैं और दिखते हैं तो सिर्फ टीवी पर। जब वो आते हैं तो आपसे वो कहते हैं कि आप पर बहुत बड़ा एहसान किया है, आपको एक बोरा राशन पकड़ा दिया। आपका खाता खोल दिया, 500-600 रुपए भेज दिए, 2 हजार भेज दिए, आप पर बहुत बड़ा एहसान कर दिया। खुद कहते हैं कि जनता ने मोदी जी का नमक खाया है। हमने टोका तो 2 दिन में बदल दिए।"









Click it and Unblock the Notifications