पीएम नरेंद्र मोदी को नहीं पता है कि किसान कितना परेशान है: प्रियंका गांधी

पीएम को नहीं पता है कि किसान कितना परेशान है: प्रियंका गांधी

हरदोई, 22 फरवरी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को माधौगंज की जनसभा में सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर रखा और कहा कि किसानों की परेशानी से पीएम अंजान हैं। उन्हें पता ही नहीं कि आवारा जानवरों की समस्या से किसान कितना परेशान है। उन्हें जातिवाद, आतंकवाद और धर्मवाद का बखेड़ा खड़ा करने से ही फुरसत नहीं।

Priyanka Gandhi says the PM does not know how upset the farmer is

कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां आवारा जानवरों पर नियंत्रण के बेहतर उपाय किए गए हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 12 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे और रोजगार के आठ लाख नए अवसर पैदा करेंगे।

स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। पार्टी प्रत्याशी सुभाष पाल के समर्थन में इंटर कालेज मैदान में जनसभा में महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी और किसानों की समस्या पर भाजपा को घेरा। कहा कि किसान रातभर जागकर फसलों की सुरक्षा में लगा है। पीएम को किसानों की समस्या की जानकारी तक नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में छुट्टा जानवरों की समस्या नहीं है।

कहा कि भाजपा ने जो गोशालाएं बनवाई, उनमें न चारा है और न ही पानी। भाजपा सरकार में महंगाई चारों तरफ बढ़ी है। डीजल, पेट्रोल, खाद किसानों की जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हुई हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। फिर पीएम को निशाना पर लेते हुए कहा कि वह तो विदेशों की यात्रा करके कहते है कि देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्हें पता नहीं कि नौजवानों और किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने से ही देश का गौरव बढ़ेगा। कांग्रेस बुनकरों को पैकेज देगी। नौजवानों के लिए जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक परीक्षा की तिथि, रिजल्ट की तिथि और नियुक्ति की तिथि पहले से निश्चित होगी। मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+