पीएम, सीएम के मंच पर दिखते लखपति और करोड़पति: प्रियंका गांधी
रायबरेली, 24 फरवरी 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नसीराबाद में सभा की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन पासी के लिए समर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के मंच पर दिखते हैं लखपति और करोड़पति।

प्रियंका गांधी ने कहा, "महिलाओं की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं है और न ही कोई सुनवाई है। आपके हक की कोई बात नहीं करता है। पांच साल में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। किसानों की फसल बेसहारा मवेशी खा रहे हैं। उपज का दाम नहीं मिल रहा है। खाद के सरकारी वितरण केंद्र बंद हो चुके हैं। पहले नोटबंदी आई, उसके बाद जीएसटी आई। कोरोना आया और मुसीबतें बढ़ी, लेकिन सरकार ने कोई राहत नहीं दी। महंगाई बढ़ गई, बेरोजगारी बढ़ गई।"
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह यहां आपकी सांसद कहतीं हैं कि चार लाख रोजगार दे दिए। प्रधानमंत्री कहते हैं कि यूपी में काफी लोग लखपति हो गए। हमें लखपति और करोड़पति तो सिर्फ पीएम और सीएम के मंच पर दिखते हैं। पीएम ने कहा कि मेरे संज्ञान में नहीं था कि यूपी में बेसहारा मवेशियों की समस्या है। किसान आंदोलन कर रहे थे। तब पीएम दुनिया का भ्रमण कर रहे थे, लेकिन किसानों से बात नहीं की। पांच साल में कितनी बार आए यूपी। दो माह से रोज आ रहे हैं। मुख्यमंत्री को चिट्ठियां लिखी कि बहुत बड़ी समस्या है बेसहारा मवेशियों की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।"












Click it and Unblock the Notifications