आज से प्रियंका गांधी दो दिन के लिए रायबरेली दौरे पर

रायबरेली, 19 फरवरी: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से पार्टी का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका रायबरेली के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगी।

Priyanka Gandhi on Rae Bareli tour for two days

कांग्रेस पार्टी के अनुसार पहले दिन प्रियंका गांधी जोहवा शर्की, गुरबक्शगंज, कोरांव और डलमऊ में नुक्कड़ सभा करेंगी। साथ ही शनिवार शाम में सरेनी में एक जनसभा में हिस्सा लेंगी और सेमरी में स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद लालगंज में डोर टू डोर अभियान के तहत प्रचार करेंगी।

इसके बाद दूसरे दिन रविवार को सदर विधानसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगी। खास बात ये है कि 19 फरवरी यानी शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह भी रायबरेली दौरे पर जा सकते हैं।

दरअसल कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली में उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के नेताओं की नजरे हैं। रायबरेली में 6 विधानसभा की सीटें हैं। सदर, सरेनी, ऊंचाहार, बछरावां, सलोन और हरचंदपुर विधानसभा सीट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+