Noida : जब पंखुड़ी पाठक के कंधे पर हाथ रखकर बोलीं प्रियंका गांधी- ये लड़की जीतेगी
नोएडा, 01 फरवरी: प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नोएडा में कांग्रेस पार्टी की नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak Noida) के लिए डोर टू डोर प्रचार किया और लोगों से संवाद किया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अपने अभियान की शुरुआत उन्होंने सेक्टर-26 कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की।

पत्रकारों से बातचीत में जब बीजेपी के नोएडा विधायक पंकज सिंह (Noida BJP MLA Pankaj Singh) का जिक्र आया तो प्रियंका ने पंखुड़ी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि ये लड़की यहां से जीतेगी क्योंकि ये यहीं रहती है, लोगों की समस्याएं सुनती है। इसके छोटे बच्चे हैं, फिर भी इसने कोरोना में बहुत काम किया।












Click it and Unblock the Notifications