तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं संग अहम बैठक करेंगी प्रियंका गांधी, मुनुगोड़े उपचुनाव को लेकर रणनीति पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, अगस्त 22। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को दिल्ली में तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करने वाली हैं। हालांकि पहले यह मुलाकात मंगलवार को होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह मीटिंग एक दिन पहले ही आयोजित होगी। इस बैठक में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख रेवंत रेड्डी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल राव, राज्य मामलों के प्रभारी मनिकम टैगोर, सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, कोमातीरेड्डी वेंकट रेड्डी, उत्तम कुमार रेड्डी, जीवन रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा और मधु याशकी आज बैठक में भाग लेंगे।

Priyanka gandhi

आपको बता दें कि इस बैठक में प्रियंका गांधी आगामी मुनुगोड़े उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा कर सकती हैं। साथ ही इस मीटिंग में कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी के बीच मतभेदों को सुलझाने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के बाद यह प्रियंका गांधी का बड़ा चुनावी काम हो सकता है। चूंकि राहुल गांधी कुछ अन्य कार्यों में काफी व्यस्त थे, इसलिए प्रियंका गांधी ने अपना ध्यान तेलंगाना पर केंद्रित किया है।

एआईसीसी सचिव नदीम जावेद, जिन्हें हाल ही में तेलंगाना में प्रतिनियुक्त किया गया था, सीधे प्रियंका गांधी को रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं से वादा किया कि वह प्रियंका गांधी को अपनी चिंताओं से अवगत कराएंगे। आपको बता दें कि कोमाटि रेड्डी वेंकट रेड्डी के भाई कोमाटिरेड्डी राजा गोपाल रेड्डी ने रविवार को अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+