गोवा में बोलीं प्रियंका गांधी- यह चुनाव राज्य के भविष्य के लिए बहुत अहम

- यह चुनाव राज्य के भविष्य के लिए बहुत अहम

पणजी, 7 फरवरी: गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में ही मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को गोवा पहुंची और नोवेलिम में एक महिला कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव न केवल राजनीतिक दलों के लिए बल्कि राज्य के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।

 प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गोवा में कहा कि यह चुनाव न केवल राजनीतिक दलों के लिए बल्कि राज्य के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। गोवा संसाधनों, प्राकृतिक सुंदरता और कौशल में समृद्ध है, लेकिन आज देश में दूसरी सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है। वर्तमान सरकार को रोजगार पर काम करना होगा। आगे कहा कि गोवा की प्राकृतिक सुंदरता की रक्षा कैसे की जाए। लेकिन यहां सरकार का ध्यान इस पर नहीं बल्कि सत्ता में बने रहने पर है।

बीते शुक्रवार को गोवा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी की मौजूदगी में उम्मीदवारों ने पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कांग्रेस ने चुनाव के लिए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस ने 37 सीटों पर और जीएफपी ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 21 जनवरी से नामांकन शुरू हुआ और 28 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख थी। कोविड-19 महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सख्त प्रोटोकॉल तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+