Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका गांधी: दावे अनुसार जानिए कैसे पा सकेंगे फ्री में स्मार्टफोन और टैबलेट?

प्रियंका गांधी: दावे अनुसार जानिए कैसे पा सकेंगे फ्री में स्मार्टफोन और टैबलेट?

लखनऊ, 4 जनवरी 2022: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने हाली में फिरोजाबाद के सिरसागंज में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति से संवाद किया। इस दौरान युवती श्वेता सिंह ने सवाल किया कि आप इंटर पास करने पर स्मार्ट फोन एवं ग्रेजुएशन के बाद स्कूटी देंगी यह मैं कैसे भरोसा करूं। प्रियंका गांधी बोली भरोसा तो करना पड़ेगा। मैंने शक्ति विधान बनाया है गारंटी कार्ड दूंगी। ताकि आपको उसमें जो वादे हैं उनको पूरा करूंगी।

Priyanka Gandhi

जो मतदाता इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए उन्हें https://uttarpradeshcongress.in/shakti-vidhan/ पर जाना होगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इन सभी से निजात पाने के लिए आप को खुद की शक्ति पहचाननी होगी। कांग्रेस ने आपको मौका दिया है। कांग्रेस ने चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस महिलाओं के हक की बात करेगी। हर घर में महिलाएं हैं यदि वह चाहें तो प्रदेश एवं देश की राजनीति की दिशा बदल सकती हैं।

नारी शक्ति संवाद में प्रीतमपाल ने कहा कि मुझे भरोसा है कि आपकी सरकार बनी तो फ्री में रसोई गैस सिलिंडर देने के साथ स्मार्ट फोन, स्कूटी देंगी। बेटियों के लिए इंटर एवं डिग्री कॉलेज बनवाएंगी। इससे निश्चित ही लाभ मिलेगा। करहल से आई साइना ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि महिलाओं की जो हालत है उसमें सुधार की पहल करें यही मेरी मांग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+