Rajasthan: डीडवाना में सीएम गहलोत के स्वागत की तैयारियां तेज, युवाओं से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 सितंबर को डीडवाना के दौरे पर रहेंगे। सीएम इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात के अलावा युवाओं से संवाद करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

डीडवाना दौरे पर सीएम गहलोत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे वर्चुअली युवाओं से जुड़ेंगे और रोजगार को लेकर चर्चा करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर डीडवाना जिला कलेक्टर सीताराम जाट ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CM Gehlot in Didwana

जिलाकलेक्टर की बैठक में जिला स्तर के कई अधिकारी मोजूद रहे। मीटिंग में सीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा का निर्देश दिया गया। जिला कलेक्टर सीताराम ने कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे प्रभारी अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ काम करने की आवश्यकता बताई। कलेक्टर ने कहा किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सीएम का कार्यक्रम
28 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 11 बजे डीडवाना जिले के मिर्धा स्टेडियम में आयोजित सभा में पहुंचेंगे। जहां वे युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके साथ वे एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। ऐसे में सीएम के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है। डीडवाना के कलेक्टर ने अधिकारियों से मिलकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+