हरियाणा: दिग्विजय चौटाला की शादी की रस्में शुरू, दिन कार्यक्रम, 4 हजार VVIP होंगे शामिल
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। गुरुवार को जहां एक ओर भात का कार्यक्रम हुआ वहीं दूसरी और अन्य रस्में भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में भव्य प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा।
शादी में हरियाणा के वर्ष 2014 से लेकर अब तक के सभी मौजूदा विधायकों व पूर्व मंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है। 15 मार्च को होने वाली मानेसर में पार्टी पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित राजनीतिक, खेल, हॉलीवुड, बॉलीवुड, सिंगर, प्रशासनिक हस्तियों सहित करीब 4 हजार VVIP को इनवाइट किया गया।
हरियाण के डिप्टी सीएम के छोटे भाई पंजाब के अमृतसर की लगन रंधावा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जनवरी में दोनों की सगाई हुई थी। शादी का निमंत्रण हरियाणा की सभी पंचायतों को दिया गया है। उन्हें पीले चावल बांटे गए है। मेहमानों के लिए खाना दिल्ली की एक कैटरिंग एजेंसी करेगी।
विवाह समारोह के लिए पिछले दस दिनों से देसी घी के लड्डू सहित अन्य मिठाईयां तैयार की जा चुकी है। मिठाईयां तैयार करने के लिए 20 हलवाई और 50 से ज्यादा उनके कर्मचारी थे। सिरसा के जीटीएम के ग्राउंड में करीब 18 एकड़ में पार्टी वर्करों और पंचायतों को भोज दिया जाएगा। इसमें करीब एक लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।
10 मार्च को पार्टी वर्करों और हरियाणा वासियों को शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। इसके बाद दिल्ली में ही चौटाला परिवार के फार्म हाउस पर 12 और 13 मार्च को पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल होंगे। 15 मार्च को मानेसर में एक नामी होटल में कार्यक्रम है, जिसमें देश की राजनीतिक हस्तियां, सिंगर, एक्टर और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications