G20 India 2023: जी20 समिट के लिए रांची नगर निगम की तैयारी, वॉल पेंटिंग और रंग-रोगन का काम जारी

रांची। आने वाले मार्च के पहले सप्ताह में G20 समिट प्रस्तावित है, जिसमें नामी-गिरामी हस्तियां रांची आएंगे। जिसको लेकर नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Hemant Soren

रांची। आने वाले मार्च के पहले सप्ताह में G20 समिट प्रस्तावित है, जिसमें नामी-गिरामी हस्तियां रांची आएंगे। जिसको लेकर नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। नगर उपायुक्त शशि रंजन ने पिछले शनिवार को बैठक बुलाकर आने वाले 15 दिन के अंदर शहर को चकाचक करने का फरमान जारी किया है। साथ ही इसमें कोई लापरवाही ना करने का दिशा- निर्देश भी दिया है।

नगर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा है सभी प्रतिनिधियों की सुरक्षा में लापरवाही ना हो व सड़क से लेकर सड़क के दीवारों पर भी किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समित में अतिथि 2000 जवान अफसरों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। नगर निगम लगा पूरा शहर का कायाकल्प करने में एयरपोर्ट से बिरसा चौक होते हुए होटल रेडिसन ब्लू जाने वाले रास्ते चकाचक होंगे।

बताते चलें G 20 के अधिकारी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक पहुंच अर्गोदा होते हुए सीधा होटल रेडिसन ब्लू पहुंचेंगे। इस रास्ते के डिवाइडर का रंग रोगन किया जा रहा है। रास्ते में पड़ने वाली दीवारों को भी खूबसूरत पेंटिंग से रंगा जा रहा है। वहीं बिजली के तार दुरुस्त होंगे और अर्गोदा चौक- हिंदुस्तानी ढाबा के पास वर्टिकल गार्डन बनेगा।

एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक एयरपोर्ट की बाउंड्री पर झारखंड की कला संस्कृति को पेंटिंग से दिखाया जाएगा। चौक चौराहे पर भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एयरपोर्ट से हिनू चौक तक रोड के किनारे झाड़ी है और बिजली के तार लटके है। उसे हटाने के लिए भी कहा गया है। इस रास्ते में कोई भी वाहन और रोड पर दुकान लगाने पर अच्छा खासा जुर्माना वसूला जाएगा।

डीसी राहुल सिन्हा ने भी बीते मंगलवार को सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक बुला त्यारियों का जायजा लिया. डीसी ने कहा सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी, इसके लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है. साथी डीसी ने अगले 20 दिनों के अंदर पूरे शहर का कायाकल्प करने का निर्देश जारी किया। जिसको लेकर नगर निगम के कर्मचारी पूरे शहर को चमकाने में दिन-रात एक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+