चौ. देवीलाल के दौर के आखिरी महान नेता थे प्रकाश सिंह बादल: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, उनका निधन हमारे लिए निजी क्षति भी है क्योंकि प्रकाश सिंह बादल चौ. देवीलाल के पगड़ी बदल भाई थे।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने पूरा जीवन गरीब, किसान, कमेरे वर्ग की उन्नति के लिए समर्पित किया था और उनका निधन अपूरणीय क्षति है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि करीब 75 साल के राजनीतिक इतिहास में उन्होंने 17 साल जेल की सजा काटी। इसके बावजूद प्रकाश सिंह बादल ने स्तम्भ की तरह मजबूती के साथ संघर्ष किया। उनके निधन से एक राजनीतिक युग का अंत हुआ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल चौधरी देवीलाल के दौर के आखिरी महान नेता थे इसलिए उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका निधन हमारे लिए निजी क्षति भी है क्योंकि प्रकाश सिंह बादल चौ. देवीलाल के पगड़ी बदल भाई थे। इस समय वे हमारे परिवार के सबसे बड़े सदस्य थे। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 2014 में हिसार लोकसभा से लड़े उनके जीवन के पहले चुनाव में आशीर्वाद देने प्रकाश सिंह बादल खुद हिसार आए थे। इसी तरह उनके उपमुख्यमंत्री के शपथ समारोह में भी वे आए थे। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि प्रकाश सिंह बादल का उनके प्रति विशेष लगाव रहा है। वे समय-समय पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से राजनीतिक सलाह लेकर आगे बढ़े है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने पंजाब में हिंदू-सिख की एकता, पंजाब की राजनीति, देश के किसानों के लिए सदैव बढ़ चढ़कर योगदान दिया था और हमें उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि पंजाब में हरित क्रांति लाने में प्रकाश सिंह बादल का अहम योगदान रहा है। वे अपने जीवन के अंत तक किसानों के हित के बारे सोचते थे। इसको लेकर दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल ने उनको सलाह दी थी कि किसानों के लिए डेयरी, फूड प्रोसेसिंग जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जाए और इस पर हरियाणा सरकार ने भी नीति बनाई है और इसके तहत पल्प और प्रोसेसिंग के प्लांट लगाए जाएंगे।
इससे पहले ट्वीट के माध्यम से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि "राजनीति के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी, मेरे परदादा जी के साथी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रकाश सिंह बादल साहब के निधन से हमें गहरा दुख पहुंचा है। यह कभी न पूरी हो सकने वाली क्षति है। उन्होंने हमेशा हमारे परिवार पर अपना वात्सल्यपूर्ण आशीष बनाए रखा। ईश्वर महान आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें। ओम शांति !
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications