एनएचएम फंड को लेकर गरमाई सियासत, पैसा रोकने पर पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को दिया जवाब
एन.एच.एम. फंड को लेकर सियासत गरमा गई है। एन.एच.एम. का पैसा रोकने पर पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को जवाब दिया है। गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ केंद्र का रवैया गलत है।
वेलनेस सेंटरों में केंद्र व राज्यों की अहम भूमिका है। राज्य सरकारें अपनी जमीन देकर वेलनेस सेंटर बनाती है। केंद्र को राज्य का पक्ष भी सुनना चाहिए।

वहीं केंद्र सेहत मंत्री मांडविया ने पंजाब सरकार बरसते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को केंद्र सरकार 50 प्रतिशत पैसा देती है। वेलनेस सेंटर को मोहल्ला क्लीनिक का रूप दे दिया गया है और उस पर भगवंत मान की फोटो लगा दी है। उन्होंने कहा, 'मेरी योजना बंद कर दी गई तो मैंने ग्रांट बंद कर दी।' मांडविया ने कहा कि 19, 20 जून को जो सेशन बुलाया जा रहा है वह लोगों को गुमराह करने के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications