'मोदी जुमलेबाज हैं, आते हैं और जुमलेबाजी करके चले जाते हैं', PM के छत्तीसगढ़ आगमन पर बरसे CM भूपेश बघेल

रायपुर के शंकर नगर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस की। यह पीसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल होने वाले जगदलपुर दौरे से पहले की गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी जुमलेबाज हैं। यहां आते हैं और जुमलेबाजी करके लौट जाते हैं। कल बिलासपुर आये थे, और झूठ परोस कर चले गये। कहते हैं कि धान का एक-एक दाना खरीदेंगे, अगर ऐसा है तो इसका आदेश अभी से जारी हो जाना चाहिए।

मोदी जुमलेबाज हैं, आते हैं और जुमलेबाजी करके चले जाते हैं
Photo Credit:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा के साथ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने धान ख़रीदी को लेकर कहा कि केंद्र ने एक लाख करोड़ रुपये राज्य को दिया। छत्तीसगढ़ में जब तक डबल इंजन की सरकार रही, तब धान खरीदी लगातार कम होता गया। 2014 में केंद्र ने राज्य के किसानों को बोनस देने से भी मना कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि हमने बोनस नहीं दिया। हकीकत ये है कि बोनस देने पर केंद्र ने ही प्रतिबंध लगा रखा है। बीजेपी दोमुंही बात ना करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे के लिए छह हजार करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ को दिये। जब प्रधानमंत्री बिलासपुर आए थे तब भी 34 ट्रेनें रद्द थीं। देश के इतिहास में इतनी ट्रेनें कभी रद्द नहीं हुईं जितनी अभी हुईं।

भूपेश बघेल ने कहा कि हम सात लाख लोगों को आवास देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बनी तो सबको आवास देंगे। लेकिन 2011 के बाद से सर्वे हुआ ही नहीं। राज्य सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण कराया है। हम सर्वेक्षण के आधार पर आवास दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार की न्याय योजनाओं का परिणाम, लोगों की जेब में भेजे गए दो लाख करोड़ रुपये, बाजार गुलजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+