भोजन की बर्बादी कम करें और सभी के लिए भोजन सुनिश्चित करने की प्रतिज्ञा लें- विश्व खाद्य दिवस पर नवीन पटनायक
विश्व खाद्य दिवस पर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से भोजन की बर्बादी को कम करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी के लिए पर्याप्त, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो।
भुवनेश्वर, 16 अक्टूबर। विश्व खाद्य दिवस पर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से भोजन की बर्बादी को कम करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी के लिए पर्याप्त, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- 'ओडिशा को खाद्य सुरक्षित राज्य बनाने और जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए यह निरंतर प्रयास रहा है। आइए इस विश्व खाद्य दिवस पर भोजन की बर्बादी को कम करने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि स्वस्थ और उत्पादक ओडिशा में सभी के लिए पर्याप्त, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो।'

बता दें कि विश्व खाद्द दिवस प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। लोगों को भोजन की महत्ता समझाने और भोजन की बर्बादी को रोकने के उद्देश्य से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी।
यह भी पढ़ें: रूस में एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे कोरोना संक्रमण और मौतों के मामले, प्रतिदिन हो रही 1000 लोगों की मौत
इसे पहली बार संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा मनाया गया था। विश्व खाद्य दिवस का वैश्विक लक्ष्य 2030 तक भुखमरी को शून्य करना है।












Click it and Unblock the Notifications