Jharkhand: टीचिंग असिस्टेंट के रूप में पढ़ाएंगी वीमेंस यूनिवर्सिटी की पीजी टॉपर्स, मिलेगा ‌15 हजार मानदेय

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय सिंडिकेट की दूसरी बैठक शुक्रवार को हुई. बिष्टुपुर परिसर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुलपति डा. अंजिला गुप्ता ने की. उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि सिंडिकेट की यह दूसरी अह

Hemant Soren

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट की दूसरी बैठक शुक्रवार को हुई। बिष्टुपुर कैंपस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने की। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिंडिकेट की यह दूसरी महत्वपूर्ण बैठक है। पिछली बैठक के निर्णयों के आधार पर प्राय: सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों की संपुष्टि की गई। पीजी टॉपर्स को टीचिंग असिस्टेंट के रूप में नियुक्त करने के निर्णय का अनुमोदन हुआ।

इसके लिए उन्हें 15 हजार रुपए महीने मानदेय विश्वविद्यालय की ओर से दिया जाएगा। बताया गया कि शिक्षकों की कमी से जुझ रहे विवि के लिए यह वरदान साबित हाेगा। इस बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में गवर्नर नॉमिनी प्रो. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, कुलसचिव डॉ प्रभात कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा, कुलानुशासक डॉ अविनाश कुमार सिंह और डॉ विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद शामिल हुए। सदस्यगण का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ प्रभात कुमार सिंह ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+