वसंत पंचमी पर डीजे लगवाने से पहले लेनी होगी परमिशन, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी
पंजाब बसंत पंचमी के दिन लोग पतंगबाजी के साथ ऊंची आवाज में डी.जे. पर गाने चलते हैं जिसके काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पंजाब में चाइना डोर से हादसे दिन प्रतिदिन बड़ते ही जा रहे हैं वहीं बसंत पंचमी के दिन ऊंची आवाज में डी.जे. लगाने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी को लेकर खन्ना पुलिस ने एक चेतावानी जारी की है। खन्ना पुलिस डी.एस.पी. ने डी.जे. लगाने पर पाबंधी लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने डी.जे. लगवाना है तो इसकी प्रमिशन लेकर वह चला सकता है लेकिन उसकी आवाज को थोड़ी सी धीमी रखनी होगी, जो सिर्फ उसकी घर तक ही सीमित हो। खन्ना पुलिस ने कहा नियमों की उल्लंघना करने पर डी.जे. के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जानकारी के अनुसार पंजाब बसंत पंचमी के दिन लोग पतंगबाजी के साथ ऊंची आवाज में डी.जे. पर गाने चलते हैं जिसके काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब डी.जे. लगाना महंगा पड़ सकता है। बसंत पंचमी के दिन डी.जी. लगाने वालों की खैर नहीं है। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ कड़ी सी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चाइना डोर बेचने वाले, खरीदने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी, गणतंत्र दिवस पर फहराएंगे झंडा












Click it and Unblock the Notifications