पंजाब: CM भगवंत मान के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी, गणतंत्र दिवस पर फहराएंगे झंडा
आतंकी पन्नू के बठिंडा में विभिन्न जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवाने और CM भगवंत मान पर RPG अटैक की धमकी पर समूचा जिला पुलिस-प्रशासन सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने समेत हर मूवमेंट पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

गणतंत्र दिवस पर पंजाब में आयोजित प्रोग्राम के मद्देनजर पुलिस विभाग सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने में जुटा है। CM पंजाब भगवंत मान पहली बार पंजाब में AAP सरकार के सत्ता में आने पर गणतंत्र दिवस पर बठिंडा में ध्वजारोहण करेंगे, लेकिन इससे पहले सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के CM मान को धमकी से बठिंडा पुलिस हाई अलर्ट पर है।
आतंकी पन्नू के बठिंडा में विभिन्न जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवाने और CM भगवंत मान पर RPG अटैक की धमकी पर समूचा जिला पुलिस-प्रशासन सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने समेत हर मूवमेंट पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। लगातार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत आयोजन स्थल को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने समेत वाहनों की जांच और हर पल चौकसी रख रही है। SSP बठिंडा जे. एलेंचेलियन स्वयं दिन-रात सुरक्षा प्रबंधों को जायजा ले रहे हैं। जगह-जगह लगे पुलिस नाकों की जांच करने के अलावा वह पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई में CM भगवंत मान ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक, निवेश का दिया न्योता












Click it and Unblock the Notifications