मणिपुर की जनता इस बार भाजपा के खिलाफ है, 20 सीटों पर सिमट जाएगी पार्टी- एनपीपी नेता जयंतकुमार सिंह

मणिपुर की एनपीपी पार्टी के नेता जयंतकुमार ने एक्जिट पोल्स को धता बताते हुए कहा कि इस बार मणिपुर के लोगों में भाजपा और वर्तमान मुख्यमंत्री के प्रति गुस्सा है।

इम्फाल, 8 मार्च। मणिपुर सहित पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब सभी को 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है। चुनावी नतीजों से पहले तमाम मीडिया चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो चुके हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार मणिपुर में भाजपा को 33-43 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। अगर ऐसा होता है तो साफ है कि राज्य में फिर से भाजपा सत्ता में आ रही है।

L Jayantakumar Singh

लेकिन मणिपुर की एनपीपी पार्टी के नेता एल जयंतकुमार सिंह ने एक्जिट पोल्स को धता बताते हुए कहा कि इस बार मणिपुर के लोगों में भाजपा और वर्तमान मुख्यमंत्री के प्रति गुस्सा है। उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन इस बार राज्य के लोगों में भाजपा के प्रति गुस्सा है। मेरे अनुमान के हिसाब से भाजपा को इस बार लगभग 20 सीटें मिलेंगी। चूंकि हमारी पार्टी नई है इसलिए उसे 15 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी 15 सीटें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: क्या ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर में हैं मतभेद? इस तस्वीर ने बयां किया सच

बता दें कि मणिपुर में दो चरणों 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान हुआ था। यहां विधानसभा की 60 सीटें हैं। अभी मणिपुर में बीजेपी की सरकार है। चुनाव के बाद आए तमाम मीडिया चैनलों के सर्वे में यही बताया जा रहा है कि मणिपुर में दोबारा भाजपा सत्ता में आ रही है। अब हकीकत 10 मार्च को ही पता चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+