क्या ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर में हैं मतभेद? इस तस्वीर ने बयां किया सच
तृणमूल कांग्रेस के साथ मतभेद की खबरों के बीच चुनाव रणनीतिकार प्रशोर ने मंगलवार को ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ टीएमसी की मीटिंग में मंच साझा किया।
कोलकाता, 8 मार्च। तृणमूल कांग्रेस के साथ मतभेद की खबरों के बीच चुनाव रणनीतिकार प्रशोर ने मंगलवार को ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ टीएमसी की मीटिंग में मंच साझा किया।

कोलकाता में हुई तृणमूल राज्य समिति की बैठक में प्रशांत किशोर के अलावा, बंगाल पार्टी प्रमुख सुब्रत बख्शी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मालूम हो कि पिछले दिनों प्रशांत किशोर के I-PAC की टीएमसी के साथ मदभेद की खबरें सामने आई थीं। कई लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी अपने भजीते अभिषेक बनर्जी की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर चिंतित हैं।

नगरपालिका चुनाव को लेकर देख गया था मनमुटाव
कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि प्रशांत और ममता बनर्जी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी अटकलें उस वक्त लगने लगीं तब कई टीएमसी नेता नगरपालिका चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर प्रशांत किशोर की दखलअंदाजी से नाराज दिखे। प्रशांत किशोर को भी टीएमसी नेताओं का व्यवहार रास नहीं आ रहा था और इसलिए उन्होंने अलग राह पर जाने का मन बना लिया था।
यह भी पढ़ें: LAC Standoff: 15वीं कोर कमांडर स्तर की वार्ता के लिए भारत-चीन तैयार, 11 मार्च को बैठक
टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने I-PAC पर लगाए थे आरोप
पिछले महीने, तृणमूल नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और I-PAC के बीच एक सार्वजनिक विवाद छिड़ गया, जब उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की टीम द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग किया गया था। हालांकि I-PAC ने उन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि I-PAC टीएमसी या उसके किसी भी नेता के डिजिटल अकाउंट को हैंडल ननहीं करता है। ऐसा दावा करने वाला कोई भी व्यक्ति या तो बेखबर है या वह खुले तौर पर झूठ बोल रहा है। एआईटीसी को इस बात पर गौर करना चाहिए कि उनकी या उनके नेताओं की डिजिटल संपत्तियों का 'कथित रूप से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications