'चंद्रबाबू नायडू से सावधान रहे आंध्र प्रदेश की जनता', सीएम जगन मोहन ने साधा निशाना
बुधवार को अनंतपुरम जिले के नरपाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जगन मोहन ने कहा, 70 साल की उम्र के बुजुर्ग ने झूठ फैलाने और लोगों को धोखा देने के लिए चार लोमड़ियों को अपने पाले में किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश की जनता को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से सावधान रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों को लेकर चंद्रबाबू नायडू पर निशाना भी साधा।
जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू पंचतंत्र की कहानियों के उस बूढ़े बाघ की तरह हैं, जो मनुष्यों का शिकार करने के लिए चार चालाक लोमड़ियों से दोस्ती करता है। जगन मोहन ने कहा कि प्रदेश की जनता को ठगने के लिए चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं।
बुधवार को अनंतपुरम जिले के नरपाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जगन मोहन ने कहा कि 70 साल की उम्र के बुजुर्ग ने झूठ फैलाने और लोगों को धोखा देने के लिए चार लोमड़ियों को अपने पाले में किया।
उन्होंने आगे कहा कि चंद्रबाबू नायडू लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह पूरी तरह से बदल गए हैं। वह अगले साल होने वाले चुनाव से पहले अपने धूर्त विचारों से लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, तथ्य यह है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों का मजाक उड़ाया।
सीएम जगन मोहन ने लोगों से पूछा कि क्या वे नहीं चाहते कि सरकार की योजनाएं जारी रहें। एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान तेदेपा प्रमुख की टिप्पणी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने नायडू पर एक बार फिर लोगों को धोखा देने के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications