Pashu Dhan Bima Yojana: सोरेन सरकार करवाएगी पशुओं का बीमा, किसानों को मिलेगा ये फायदा
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पशुओं का बीमा करवाएगी। झारखंड के पशु पालने वाले पशुपाकों और समृद्ध बनाने के लिए सोरेन सरकार हर संभल कदम उठा रही है।

Pashu Dhan Bima Yojana: झारखंड में भी किसानों के पास रहने वाले पशुओं का बीमा किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि पशुधन योजना के तहत किसानों के साथ रहने वाले पशुओं का बीमा होगा।
पशु हानि होने या किसी तरह की परेशानी होने पर बैंकों से बात कर किसानों को पैसा दिलाया जाएगा। राज्य सरकार की कोशिश राज्य के प्रत्येक पशुपालक को प्रोत्साहित करने की है। इसका असर भी ग्राउंड लेवल पर दिख रहा है। पशुपालक राज्य सरकार की योजना से जुड़ रहे हैं।
झारखंड राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड की राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना जारी की गई है। योजना के माध्यम से दुधारू गाय खरीदने, पशुशाला निर्माण, गाय बीमा एवं पशुपालन संभंधित उपकरण के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिड़ी प्रदान की जाएगी।
बकरी, सूकर एवं बत्त्तख़ चूजा पालन के लिए 100 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत राज्य में दूध, मीट, अंडो का उत्पादन बढ़ेगा। राज्य आत्मनिर्भर बनेगा। वहीं, इस योजना का लाभ केवल झारखंड के पशुपालक और किसान ही ले सकते हैं।
झारखंड कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के स्तर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। किसान इन नंबरों से मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 0651-2401040, 0651-2401067 हैं। वहीं, किसानों की अपनी समस्याएं ईमेल पर भी भेज सकते हैं।
इसके लिए राज्य सरकार की ओर से ईमेल [email protected] जारी किया गया है। बता दें, झारखंड में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र केवल एक अर्थव्यवस्था नहीं है। ये हयूमन व्यवस्था को मजबूत करने का काम भी करता है।
राज्य सरकार पशुपालकों को सशक्त और मजबूत बनाने का काम कर रही है। किसान पाठशाला भी किसानों को सशक्त बनाने का माध्यम ही है।












Click it and Unblock the Notifications