पंचकूला को गुरुग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर किया जाएगा विकसित: सीएम मनोहर लाल
चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला को गुरुग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां 'पंचकूला मैट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट ऑथोरिटी' की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री, जो 'पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलेपमैंट ऑथोरिटी' के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि 'पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट ऑथोरिटी' के गठन से पंचकूला जिला के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑथोरिटी के गठन के पीछे सरकार का उद्देश्य पंचकूला में रोजगार के अवसर उत्पन्न कर वहां के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध करवाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंचकूला के सतत, दीर्घकालीन तथा संतुलित विकास के लिए अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाएगी। 'पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलेपमैंट ऑथोरिटी' के सीईओ अजीत बालाजी जोशी ने ऑथोरिटी की पहली बैठक में अथोरिटी की एस्टेबिलेमैंट, रिसोर्स मोबिलाइजेशन के अलावा प्रस्तावित विभिन्न आईटी पहल के बारे में विस्तार से बताया। पंचकूला में सिटी बस सर्विस आरंभ करने समेत कई अन्य सुविधाएं चालू करने की संभावनाओं का भी खाका रखा।
इस अवसर पर बैठक में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ। कमल गुप्ता, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव डी।एस ढ़ेसी, प्रधान सचिव वी। उमाशंकर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी।के दास, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह,वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, हाऊसिंग फोर ऑल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता,उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, 'पंचकुला मैट्रोपोलिटन डिवलेपमैंट अथोरिटी' के सीईओ अजीत बालाजी जोशी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications