हरियाणा : एक बार फिर टले पंचायत चुनाव, अब दिवाली के बाद संपन्न होने की उम्मीद

हिसार। हरियाणा में पंचायत चुनाव को फिर से टाल दिया गया है। माना जा रहा है कि अब चुनाव दिवाली के बाद होंगे। दरअसल सरकार आरक्षित सीटों का ब्योरा मुहैया नहीं करा पाने के कारण एक बार फिर से पंचायत चुनावों की तारीख को बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस कारण राज्य चुनाव आयोग ने पूर्व में तय समयावधि के भीतर चुनाव कराने में असमर्थता जताते हुए 30 नवंबर तक का समय मांगा है।

 Panchayat elections postponed again in Haryana, now expected to be completed after Diwali

शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22 सितंबर तक आरक्षित सीटों का ब्योरा मुहैया कराने का एक बार फिर आग्रह किया है। ऐसे में 30 सितंबर तक चुनाव होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह बड़ा झटका है। 22 अगस्त को विभिन्न बिंदुओं को लेकर आयोग ने सरकार से जानकारी मांगी थी, दो सितंबर को रिमाइंडर भी भेजा गया। बावजूद इसके अभी तक आरक्षित और सामान्य सीटों की जानकारी नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ट्रिपल टेस्ट कराकर सरकार बीसी-ए को वार्ड और पंचायत स्तर पर जनसंख्या अनुसार आरक्षण देने के लिए दो सितंबर को पंचायती राज एक्ट में संशोधन की अधिसूचना जारी कर चुकी है।

आयोग ने कहा है कि विकास एवं पंचायत विभाग पंच, सरपंच, पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्य के लिए आरक्षित सीटों के अलावा समिति व जिला परिषद चेयरमैन के लिए रिजर्व सीटों का ब्योरा भी मुहैया कराएं। इसके अलावा कई जगह पर पंचायत समिति और जिला परिषद की पुनर्सीमांकन से भी देरी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+