हमारा लक्ष्य दूध उत्पादन में हरियाणा को नंबर 1 बनाना है: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भिवानी के खरकड़ी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र तथा पशुविज्ञान केंद्र बहल का शिलान्यास किया। इस समारोह के दौरान उन्होंने कृषि के साथ-साथ पशुपालन और बागवानी को भी बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य दुग्ध उत्पादन में हरियाणा को नंबर 1 करने का है। पशु केवल पशु नहीं हमारे किसानों के सुख दुख का साथी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड की तरह पशुओं में लंपी की बीमारी फैल रही है, हमें इस वक्त में एहतियात बरतना होगा। प्रदेश सरकार 20 लाख पशुओं का वैक्सीनेशन कराएगी। 3 लाख वैक्सीन हमारे पास उपलब्ध हैं और 17 लाख वैक्सीन का आर्डर दिया गया है।

 Our target is to make Haryana No. 1 in milk production: Chief Minister Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय पशुपालन में हमारा भरपूर सहयोग कर रहा है। आज इस विश्वविद्यालय के हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, बहल का भी नींव पत्थर रखा गया है। यह केंद्र 9 एकड़ 4 कनाल भूमि पर लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 2 वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। यह केंद्र पशुपालकों के लिए अत्यंत कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य पशुओं के विभिन्न रोगों के निदान और उपचार की सुविधा प्रदान करना है। इस केंद्र के बनने से स्थानीय लोगों को अपने पशुओं के इलाज के लिए हिसार या महेंद्रगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र के माध्यम से किसानों के पशुओं की बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। इस केंद्र में पशुओं की शल्य चिकित्सा, प्रसूति, डायग्नोस्टिक लैब और एक्सरे की सुविधाएं भी होंगी। यह केंद्र भिवानी जिले में मत्स्य पालन को बढ़ाने का काम भी करेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार बागवानी क्षेत्र में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय और पशुपालन क्षेत्र में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के समान विश्व पटल पर लाने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसीलिए इनके पंख क्षेत्रीय केंद्रों के रूप मे राज्यभर में फैलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को एशिया के विख्यात विश्वविद्यालय चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के लिए जाना जाता है।

उस विश्वविद्यालय ने न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में कृषि को आधुनिक तकनीक देकर खाद्यान्नों में आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान किया है। लेकिन अब समय आ गया है कि कृषि में खाद्यान्न के अलावा दूसरे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि दैनिक जीवन की जरूरतों के कृषि उत्पादों में संतुलन स्थापित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कृषि नीति में बदलाव करना वक्त की जरूरत है। हम ऐसा बदलाव कर रहे हैं, जिससे लागत कम हो, पानी की कम जरूरत पड़े, पर्यावरण की सुरक्षा हो, उत्तम कोटि के उत्पाद मिलें और किसानों व कृषि क्षेत्र पर निर्भर सब लोगों को अच्छी आय प्राप्त हो। आज जिन 2 क्षेत्रीय केंद्रों का शिलान्यास किया गया है। ये हमारे इस लक्ष्य की प्राप्ति में अत्यंत मददगार साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई उंचाईयों पर ले जाने के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में बागवानी और पशुपालन का शेयर बढ़ रहा है। यह हमारी फसल विविधिकरण की नीतियों का परिणाम है। फसल विविधिकरण के लिए बागवानी भी एक उत्तम उपाय है। वर्तमान में हरियाणा के कुल फसल क्षेत्र के लगभग 7 प्रतिशत में बागवानी होती है। हमारा लक्ष्य इसे वर्ष 2030 तक 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का है। बागवानी को बढ़ावा देने की ही दिशा में हमने बागवानी के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकियों वाले 14 उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किये हैं। इनमें 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का निवेश हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पशुपालन को बढ़ावा देकर पशुपालकों की आय बढ़ाने का काम किया है। हमारा लक्ष्य दुग्ध उत्पादन में हरियाणा को नंबर 1 करने का है। पशु केवल पशु नहीं हमारे किसानों के सुख दुख का साथी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड की तरह पशुओं में लंपी की बीमारी फैल रही है, हमें इस वक्त में एहतियात बरतना होगा। प्रदेश सरकार 20 लाख पशुओं का वैक्सीनेशन कराएगी। 3 लाख वैक्सीन हमारे पास उपलब्ध हैं और 17 लाख वैक्सीन का आर्डर दिया गया है।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के कुलपति प्रो. समर सिंह तथा लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+