राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पहुंचे INDIA में शामिल नेता, प्रियंका चतुर्वेदी ने ED की कार्रवाई पर उठाए

राज्यसभा सांसद वा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के घर पर आईएनडीएआई में शामिल विपक्षी दलों के नेता पहुंचे। आप नेता के घर पहुंचने वाले नेताओं में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल हैं। जिन्होंने संजय सिंह की पत्नी से मुलाकात कर आप नेता की गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठाए।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब आम आदमी पार्टी के तीन नेता जेल में हैं। सत्येंद्र जैन के मनी लॉन्ड्रिंग, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह क दिल्ली शराब से जुड़े कथित घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में विपक्ष दलों के कई नेता बारी- बारी से उनके परिजन का हाल जानने घर पहुंच रहे हैं।

Leadrs meet with Sanjay Singh Wife

कांग्रेस, शिवसेना, सपा, आरजेडी समेत अन्य कुछ दलों के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के तरीके को अनुचित बताया। संजय सिंह के घर पहुंचे नेताओं संजय सिंह के लिए न्याय की लड़ाई में उनके परिवार का पूरा साथ देने का आश्वासन दिया।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल शिवसेना (उद्धव गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय सिंह की पत्नी से मुलाकात कर ईडी की कार्रवाई को गलत बताया। 'आप' नेता के आवास पर पहुंची प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "बिना समन के संजय सिंह के आवास पर छापा मारा गया,उन्हें गिरफ्तार किया गया, यह राजनीतिक प्रतिशोध के अलावा कुछ नहीं है। संजय सिंह की गिरफ्तारी की वजह मणिपुर मुद्दे पर केंद्र से सवाल करना था।"

प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद ललन सिंह और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अकील खान शामिल है। संजय सिंह के घर पहुंचे जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी संजय सिंह और उनके परिवार के संघर्ष के साथ खड़ी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+