गठबंधन सरकार के खिलाफ मनगढंत अफवाहें उड़ाते हैं विरोधी, मजबूती से पूरे होंगे 5 साल: दुष्यंत चौटाला

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि वे विश्वास दिला सकते हैं कि पिछले पौने तीन साल की तरह अगले सवा दो साल भी सरकार इसी तरह मजबूती से चलेगी।

उचाना, 7 जुलाई: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रत्येक क्षेत्र को बराबरी से विकास कार्यों में हिस्सा मिल रहा है और विकास के काम आगे भी निरंतर होते रहेंगे। किसी विधायक के क्षेत्र की 2-3 सड़कों के निर्माण में देरी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रिया के तहत उन सड़कों के निर्माण का नंबर भी आएगा।

dushyant chautala

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने से लेकर सड़क तैयार होने तक की प्रक्रिया में कुछ वक्त लगता है और कोई भी काम एक दिन में नहीं हो जाता। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि संबंधित विधायक बीते दिनों उनसे मिले थे और उनके क्षेत्र की लंबित सड़कों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। साथ ही सड़क निर्माण के लिए निर्धारित वेब पोर्टल पर भी इन सड़कों का रिकॉर्ड जल्द डाल दिया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वेब पोर्टल पर सूचना आ जाने पर विधायक संतुष्ट हो जाएंगे। निकाय चुनाव पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले शहरी इलाकों में जेजेपी के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा जगहों पर जीत नहीं मिल पाई है लेकिन जेजेपी निरंतर विस्तार पर है। डिप्टी सीएम चौटाला बुधवार को उचाना स्थित जेजेपी कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरान्त पत्रकारों से रूबरू थे।

भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर विभिन्न अटकलों पर एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि आए दिन कुछ लोग बीजेपी-जेजेपी सरकार के बारे में मनगढंतअफवाहें फैलाते हैं जिसके पीछे उन लोगों के कुछ निजी उद्देश्य हैं। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि वे विश्वास दिला सकते हैं कि पिछले पौने तीन साल की तरह अगले सवा दो साल भी सरकार इसी तरह मजबूती से चलेगी। उन्होंने कहा कि यह बात जगजाहिर है कि कुछ लोगों को गठबंधन सरकार सुहा नहीं रही है लेकिन सरकार चला रहे दोनों दलों और सीएम-डिप्टी सीएम के बीच अच्छा तालमेल है और यह हरियाणा के विकास के हित में है।

पत्रकारों के पंचायत चुनाव पर डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव करवाने का प्रस्ताव राज्य चुनाव आयोग को भेज दिया गया है और अब मतदाता सूचियों व अन्य चुनाव प्रक्रियाओं से सम्बन्धित तकनीकी औपचारिकताओं के पूरा होने पर चुनाव आयोग द्वारा तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के अध्यक्ष का चुनाव पहले की तरहअप्रत्यक्ष रूप से ही होगा और पंचायत की सभी विंगों का चुनाव एक साथ होगा।

उन्होंने इन अफवाहों को आधारहीन बताया कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के लिए मेयर के चुनाव की तरह सीधे वोट डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून में बदलाव के बगैर ऐसा संभव ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+