ओमिक्रॉन: ओडिशा ने 3 राज्यों की सीमा से लगे जिलों में बढ़ाई चौकसी
ओडिशा सरकार ने पड़ोसी राज्यों में ओमाइक्रोन मामलों का पता चलने के बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे जिलों में निगरानी बढ़ा दी है।
भुवनेश्वर, 16 दिसंबर। ओडिशा सरकार ने पड़ोसी राज्यों में ओमाइक्रोन मामलों का पता चलने के बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। तीन राज्यों की सीमा से लगे जिलों को वहां से लौटने वाले लोगों पर नजर रखने और उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट करने के लिए कहा गया है। आठ सीमावर्ती जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण में तेजी लाने और महीने के अंत तक गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कई बीमारियों से जूझ रहे लोगों का टीकाकरण पूरा किया जाए।

बता दें कि दो दिन पहले आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया था, जबकि तेलंगाना में दो मामले सामने आए वहीं पश्चिम बंगाल में बुधवार को ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया। पश्चिम बंगाल में 7 साल के बच्चे में ओमिक्रॉन मिला जो हाल ही में हैदराबाद से होते हुए अबू धाबी ले लौटा था। कोलकाता में उतरने के बाद उसने अपने परिजनों के साथ ट्रेन में यात्रा की। फिलहाल मुर्शिदाबाद जिले के एक स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: अभिनेता संजय कपूर की पत्नी के साथ-साथ बेटी शनाया भी हुईं कोरोना संक्रमित, BMC ने घर को किया सैनिटाइज
स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. बिजय महापात्र ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद ओडिशा को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर उनकी जांच कराने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications