अभिनेता संजय कपूर की पत्नी के साथ-साथ बेटी शनाया भी हुईं कोरोना संक्रमित, BMC ने घर को किया सैनिटाइज
मुंबई। बॉलीवुड जगत में इन दिनों कोरोना का डर फैला हुआ है। एक-एक कर कई सेलेब्रिटी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। इसी कड़ी में पहले अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर कोरोना संक्रमित हुईं और अब उनकी बेटी शनाया कपूर भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। एक ही घर में दो लोगों को कोरोना होने के बाद बीएमसी एक्शन मोड में आ गई है। गुरुवार को बीएमसी संजय कपूर की पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज करने पहुंची। बीएमसी की टीम ने पीपीई किट में जुहू स्थित हिरालय इमारत को पूरी तरह सैनिटाइज किया।

Recommended Video
बुधवार को शनाया ने अपने इंस्टा पोस्ट में शनाया ने लिखा था कि मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। चार दिन पहले किये गए टेस्ट में मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, प्रीकॉशन के बाद जब फिर से टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया। मैं डॉक्टर द्वारा दिये गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो अनुरोध करती हूं कि प्लीज अपना टेस्ट करवा लें, सभी सुरक्षित रहें।
बता दें कि महीप के अलावा शनाया कपूर, करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और उनका 10 साल का बेटा भी कोरोना के चपेट में है। ये सभी लोग आपस में मिले-जुले थे। तभी एक-एक कर अब सभी वायरस के चपेट में आ रहे हैं। इन सभी सेलेब्स ने करण जौहर और रिया कपूर के घर पर गेट टुगेदर को अटेंड किया था। हालांकि राहत की बात यह है कि करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और आलिया भट्टा का कोरोना टेस्ट निगेटिव है।












Click it and Unblock the Notifications