फिसली ओम प्रकाश चौटाला की जुबान, भूपेंद्र हुड्डा के लिए कही बड़ी बात

ओम प्रकाश चौटाला की फिसली जुबना, भूपेंद्र हुड्डा को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। ऐसा ही एक विवादित बयान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दिया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कई विवादित बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा लूट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मचाई है. जगह-जगह अपने पिता के नाम पर संस्थान बना दिए और हकीकत तो यह है कि उन्होंने स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के शव का 5 दिन तक संस्कार नहीं किया था। वे चाहते थे कि उनको भी चौधरी चरण सिंह और चौधरी देवीलाल जैसा सम्मान मिले और दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हो. लेकिन उनको इसकी अनुमति नहीं मिली।

 Om Prakash Chautala slipped his tongue, gave a strange statement about Bhupendra Hooda

अगर हुड्डा से कोई पूछे तो चौधरी रणबीर सिंह का प्रदेश में क्या योगदान है, जो इतने संस्थाओं के नाम उनके नाम पर रख दिए गए। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला 25 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाली चौधरी देवी लाल जयंती के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की भी जमकर आलोचना की और कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है. भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन इस पर कोई लगाम नहीं।

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उनकी चंडीगढ़ की कोठी सूनी रहती है। लोगों की समस्याएं नहीं सुनते । बल्कि अगर कोई वहां गलती से भी चला जाता है तो पुलिस उन को पकड़कर पीटती है और जेल में डाल देती है। इनेलो कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए चौटाला ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+